हरिद्वार।
बहादराबाद क्षेत्र के रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों की आवाजाही थम नहीं रही है। यहां सुमन नगर कॉलोनी में एक जंगली हाथी आवासीय कॉलोनी में चहल कदमी करता हुआ नजर आया है। काफी देर तक हाथी कॉलोनी की गलियों में इधर से उधर घूमता रहा। जिसे देखकर कॉलोनी वासी भी सहम और अपने घरों में कैद हो गए। हाथी को देखकर सड़क के दोनों और वाहन भी थक गए। गनीमत रही की जंगली हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और थोड़ी देर बाद जंगल की ओर निकल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से अक्सर यहां जंगली हाथी की आवाजाही बनी हुई है। लेकिन वन विभाग इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
