हरिद्वार।
तेज बारिश के दौरान हरिद्वार के रेलवे स्टेशन पर अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। यहां लाइट और पंखों के बीच से पानी झरने की तरह बहने लगा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर छत से झरना बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान का बताया जा रहा है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन देशभर में ए वन श्रेणी के रेलवे स्टेशनों में शामिल है। हालांकि तेज बारिश ने पर यहां व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रखदी है। रेलवे स्टेशन की छत से झरना बहने की वीडियो पर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
