हरिद्वार।
हरिद्वार में हर की पैड़ी पर दो सांडों की लड़ाई से अफरा तफरी मच गई। यहां मालवीय घाट पर घंटाघर के पास दो सांड काफी देर तक लड़ते रहे। जिसकी वजह से आसपास गंगा स्नान कर रहे लोग परेशान होते रहे। काफी देर बाद लोगों ने बमुश्किल दोनों सांडों को अलग कराया। हालांकि इस दौरान नगर निगम का कोई भी कर्मचारी सांडों की लड़ाई को रोकने नहीं पहुंचा। आपको बता दें कि हर की पैड़ी के मालवीय घाट और दूसरे गंगा घाट पर आवारा पशु और सांड बड़ी परेशानी बने हुए हैं। लेकिन नगर निगम इनकी रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। हर की पैड़ी पर सांडों की लड़ाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
