दिल्ली।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय देश की पहली हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस (HEMS) की शुरुआत उत्तराखंड से करने जा रहा है। इसके लिए एम्स ऋषिकेश में 24 घंटे हेलीकॉप्टर तैयार रहेगा और इमरजेंसी की स्थिति में मरीज को एयरलिफ्ट कर अस्पताल लेकर आएगा।

https://x.com/JM_Scindia/status/1758009482880471071?s=20

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने X पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी। सिंधिया ने बताया कि एम्स ऋषिकेश के 150 किलोमीटर के रेडियस में किसी भी इमरजेंसी में हेलीकॉप्टर के जरिए मरीज को एयरलिफ्ट का अस्पताल पहुंचाया जाएगा। पूरे देश में ये सेवा उत्तराखंड से शुरू की जा रही है। हेलीकॉप्टर मेडिकल एमरजैंसी सर्विस की शुरुआत होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed