सीएससी सेंटर के खातों में पैसे मंगाकर ठगी करने वाले दो पकड़े, जानिए कैसे होती है ठगी
ब्यूरो
Posted no : 11/06/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार पुलिस ने सहारनपुर के दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये ठग लक्सर क्षेत्र में सीएससी सेंटर और पेट्रोल पंप को के खातों को म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल कर ठगी कर रहे थे और लोगों को चूना लगा रहे थे। पुलिस को आरोपियों के पास से करीब डेढ़ लाख रुपए कैश और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। दरअसल पुलिस को लक्सर कोतवाली क्षेत्र के दाबकी कला गांव से कुछ सीएससी सेंटरों के अकाउंट फ्रीज होने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस और सीआईए ने जांच कर पाया कि कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा इन खातों का साइबर क्राइम की रकम को ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किया गया है।
तमाम सीसीटीवी फुटेज का अन्य सुरागों के जरिए पुलिस ने अंकित और विशाल नाम के दो युवकों को अरेस्ट कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात शेखर सियाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ यूपीआई आईडी शेयर ना करें और अनजान व्यक्ति की बातों में आकर उसे ट्रांजैक्शन के बदले कैश ना दे।
