तुंगनाथ मंदिर के परिसर में यात्रियों और पुजारियों के बीच लडाई में दोनों पक्षों ने कराई रिपोर्ट दर्ज,,,,,,,,

 

देहरादून-  तुंगनाथ मंदिर के परिसर में यात्रियों और पुजारियों के बीच लडाई का एक विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है कि मंदिर के भीतर भक्तों और पुजारी के बीच दर्शन को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि किसी भक्त ने पुजारी के सिर पर तांबे के लोटे से वार कर दिया ।जिसके बाद मंदिर परिसर में यात्री और पुजारी के बीच खूब हंगामा हुआ, वहीँ दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।आपको बता दे कि कुछ दिन पुर्व जोधपुर राजस्थान से कुछ यात्री तुंगनाथ की यात्रा पर आए थे पुलिस के अनुसार यात्रियों और पुजारी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि नौबत हाथापाई पर आ गई मंदिर के भीतर पुजारी पर यात्री की ओर से तांबे के जल चढ़ाने वाले लोटे से भी प्रहार किया गया। दोनों पक्षों के बीच मंदिर प्रांगण में भी खूब बहस हुई। पंडित पक्ष ने लिखित तहरीर ऊखीमठ थाने में दी है जबकि यात्रियों ने पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले यात्रियों और पुजारी के बीच विवाद हुआ था जिस नंबर से यात्रियों ने शिकायत कराई थी उससे संपर्क नहीं हो रहा है नंबर के मुताबिक यात्री जोधपुर राजस्थान के हैं पंडित पक्ष ने अपनी शिकायती पत्र लिखित रूप से दिया है और मामले की जांच की मांग की है। ये वायरल वीडियो कुछ दिनों पहले का बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed