सीएम प्रोत्साहन योजना के चयन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल

सीएम प्रोत्साहन योजना के चयन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल

ब्यूरो

Posted no : 17/08/2026

हरिद्वार।
मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत हरिद्वार में ब्लॉक और नगर पालिका स्तर पर छात्रों के लिए ट्रायल किया जा रहे हैं। सोमवार को हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित खेल विभाग के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिले भर के खिलाड़ी विभिन्न खेलों के ट्रायल में सम्मिलित हो रहे हैं। योजना के मुताबिक जिले में बालक और बालिका वर्ग को मिलाकर विभिन्न आयु वर्गों में कुल 200 खिलाड़ियों का चयन किया जाना है।

चयनित खिलाड़ियों को खेलों में प्रोत्साहित करने के लिए मासिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। खिलाड़ी भी योजना में चयन होने के लिए मैदान में पसीना बहा रहे हैं। जिला खेल अधिकारी रविंद्र भंडारी ने बताया कि ब्लॉक और नगर पालिका स्तर के ट्रायल समाप्त होने के बाद जिला स्तर का ट्रायल कराया जाएगा।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *