स्कूली छात्रों की सुरक्षा पर सख्त परिवहन विभाग, लगातार जारी स्कूली वाहनों की जांच

स्कूली छात्रों की सुरक्षा पर सख्त परिवहन विभाग, लगातार जारी स्कूली वाहनों की जांच

ब्यूरो

Posted no : 24/07/2026

हरिद्वार।
स्कूली छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर परिवहन विभाग स्कूल बस और अन्य स्कूल वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चला रहा है। डीएम के निर्देश पर परिवहन विभाग कि प्रवर्तन शाखा पिछले तीन दिनों से शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्कूली छात्रों को ले जा रहे वाहनों की जांच कर रही है। इस कार्यवाही में डेढ़ सौ से ज्यादा वाहनों की चेकिंग की जा चुकी है, जबकि 70 से अधिक वाहनों का चालान भी किया गया है।

एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार स्कूल बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस, छात्रों की सूची, एक महिला अटेंडेंट और क्षमता के अनुसार छात्रों की संख्या जैसे कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इसके साथ ही जिन निजी स्कूलों के द्वारा मानकों को उल्लंघन किया जा रहा उन स्कूलों को नोटिस भेजने की तैयारी भी की जा रही है। परिवहन विभाग की कार्रवाई से निजी स्कूलों और वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी ने जानकारी दी कि स्कूलों की छुट्टी के समय मुख्य मार्गो और चौराहों पर सुरक्षित ढंग से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान छात्रों को असुविधा ना हो इसका ध्यान भी रखा जा रहा है। जांच टीम में टीएएसआई भूपेंद्र कुमार, टीएएसआई पुनीत कुमार, टीसी राहुल भारती टीसी, टीसी सचिन सैनी आदि शामिल हैं।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *