हरिद्वार।
हरिद्वार में बिजली का बिल और पोल का किराया वसूलने को लेकर यूपीसीएल और नगर पालिका आमने-सामने आ गए हैं। यूपीसीएल ने नगर पालिका शिवालिक नगर को पिछले कई सालों से बिल ना चुकाने पर करीब ढाई करोड रुपए का भारी भरकम बिल भेजा है, तो वहीं पालिका ने बिल को गलत बताते हुए यूपीसीएल से पोल और ट्रांसफार्मर का लगभग 4 करोड रुपए किराया वसूलने के लिए नोटिस भेजा है। यूपीसीएल और नगर पालिका शिवालिक नगर के अधिकारी एक दूसरे विभाग के आंकलन को गलत बता रहे हैं।
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर पालिका शिवालिक नगर के अधिशाषी अधिकारी सुभाष कुमार के मुताबिक पालिका 2014 में अस्तित्व में आई है। यूपीसीएल द्वारा बिल का आकलन किस तरह से किया गया है यह स्पष्ट नहीं है। नगर पालिका शिवालिक नगर की ओर से भी पालिका की जमीन पर खड़े पाल और ट्रांसफार्मर के किराए की वसूली के लिए यूपीसीएल के यूपीसीएल को नोटिस भेजा जा रहा है। वहीं यूपीसीएल डिविजन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरविंद कुमार विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर का किराया वसूलने को ही गलत बता रहे हैं।
