हरिद्वार।
हरिद्वार को स्वच्छता के क्षेत्र में मॉडल जिला बनाने के लिए प्रशासन अभियान के तहत लगातार स्वच्छता कार्यक्रम चला रहा है। डीएम ने जिले भर की स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने वाली एनजीओ और अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ मीटिंग कर उनके सुझाव मांगे और सभी संस्थाओं से अलग-अलग क्षेत्र में स्वच्छता में भागीदारी करने की अपील की। एचआरडीए हाल में आयोजित हुई मीटिंग में कई सामाजिक संस्थाएं शामिल हुई जो गंगा घाटों, मुख्य चौक चौराहों, आश्रम और सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई का काम करती हैं। डीएम ने कहा कि हरिद्वार को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी जिला बनना है। इसके लिए सभी वर्गों की सहभागिता ली जा रही है।
