पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए तमाम स्तरों पर प्रयास कर रही राज्य सरकार – सुनील सैनी
ब्यूरो
Posted no : 26/04/2026
हरिद्वार।
उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष और दर्जाधारी राज्यमंत्री सुनील सैनी के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर उन्होंने रविवार को अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार की सिद्धपीठ सुरेश्वरी देवी मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर में पूजा के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सुनील सैनी ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल को जनसेवा के लिए समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि बीते एक साल में पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं और आगे भी ये कार्य जारी रहेगा।
सुनील सैनी ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास के मार्ग पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही हैं। उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित और पिछड़े वर्ग को उनका अधिकार दिलाना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।
