हरिद्वार।
शिवडेल पब्लिक स्कूल में चल रही स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का पुरस्कार वितरण समारोह प्रदेश के वन एवं संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा किया गया।

जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन हरिद्वार के सचिव संजय चौहान ने बताया की अलवर चैंपियन देहरादून बना और ट्रॉफी पर कब्जा किया बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला देहरादून और टिहरी के बीच खेला गया जिसमें देहरादून की टीम ने 57/45 से जीत दर्ज की। बालिका वर्ग का मुकाबला नैनीताल और देहरादून के बीच खेला गया जिसमें 39/19 से देहरादून की टीम ने जीत दर्ज की।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्रदेश के वन एवं संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आज के मैच में जिस प्रकार खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया है वह उत्तराखंड के लिए एक अच्छा संकेत है जिस प्रकार पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखंड के बास्केटबॉल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। वह अनुकरणीय है और उत्तराखंड सरकार की ओर से भी इन खिलाड़ियों को हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा।

अंत में सभी खिलाड़ियों को विजय ट्रॉफी प्रदान की गई
आज के पुरस्कार वितरण समारोह में रानीपुर विधायक आदेश चौहान रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर मेयर प्रतिनिधि सुभाष चंद्र बास्केटबॉल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ललित नैयर जिला चेयरमैन रवि बजाज मनदीप ग्रेवाल विकास तिवारी मयंक शर्मा प्रेस क्लब के महामंत्री दीपक मिश्रा गुलशन अदलखा मयंक मल्होत्रा प्रकाश केशवानी नीरज त्यागी अर्श नैयर अविनाश झा इंद्रेश गौड़ मनोरम शर्मा आलोक चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed