समाजसेवी संगठन को दिव्यांगों के उत्थान के लिए मिला ये बड़ा पुरस्कार

समाजसेवी संगठन को दिव्यांगों के उत्थान के लिए मिला ये बड़ा पुरस्कार

ब्यूरो

Posted no : 05/12/2025

हरिद्वार।
हरिद्वार की समाजसेविका वैशाली शर्मा की संस्था कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट को दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए जाने के लिए प्रतिष्ठित राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। विश्व दिव्यांगजन दिवस के मौके पर हल्द्वानी में आयोजित एक बड़े समारोह में संस्था की संस्थापक वैशाली शर्मा को उत्कृष्ट सेवायोजक सम्मान दिया गया। इस मौके पर उत्तराखंड के समाज कल्याण सचिव और आयुक्त दिव्यांगजन ने स्वयं ट्रस्ट को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बताओ मुख्य अतिथि शामिल रहे। सीएम ने भी दिव्यांग जनों और सभी दक्ष सेवायोजक अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट की संस्थापक वैशाली शर्मा भी समाज सेवा के रूप में अपनी भूमिका निभा रही है। वे वर्तमान में हरिद्वार जिले से जिला स्वीप आइकॉन और जिला सहायक व्यक्ति (पोक्सो) के रूप में भी कार्यरत हैं। राज्य स्तरीय सम्मान मिलने से संस्था के सभी सदस्यों में खुशी की लहर है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *