हरिद्वार।
हरिद्वार में पुलिस एक तरफ ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई कर रही है। वहीं कुछ सिरफिरे पुलिस को सीधे चुनौती भी देते हुए नजर आ रहे हैं। हरिद्वार में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति चलती हुई सड़क के बीचों बीच शराब की बोतल लेकर बैठा हुआ है। वीडियो में ये शख्स स्मोकिंग करता हुआ भी नजर आ रहा है। इस दौरान दोनों ओर से सड़क पर ट्रैफिक भी गुजरता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन अपनी मद में मस्त शराबी बेख़ौफ़ होकर बीच सड़क में शराब पी रहा है। वीडियो रानीपुर कोतवाली इलाके के बेरियर नंबर 6 के पास का बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी शख्स को चिन्हित कर कार्रवाई करने के प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *