देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी से फोन पर बात कर उनका हाल जाना। इस दौरान पिछले दिनों हुए घटनाक्रम के संबंध में भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड ‘अतिथि देवो भवः’ की समृद्ध परंपरा का संवाहक है। हमारी लोकसंस्कृति, आत्मीय आतिथ्य और सौहार्द की भावना ही देवभूमि की विशिष्ट पहचान है। यहां कला, संस्कृति और कलाकारों का सदैव स्वागत एवं सम्मान किया जाता रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस घटनाक्रम को पीछे छोड़कर आपसी संवाद, सौहार्द और सकारात्मकता की भावना के साथ आगे बढ़ा जाए।

दरअसल हाल ही में नरेंद्र नगर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल ने लाइव परफॉमेंस ना देकर मंच पर पहुंचकर दलेर मेहंदी को फटकार लगा दी थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसके बाद बॉलीवुड के तमाम कलाकारों और गायको की ओर से कैबिनेट मंत्री के व्यवहार को गलत बताया जा रहा था। शुक्रवार को दलेर मेहंदी से फोन पर बात कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का पटाक्षेप कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *