देहरादून।
सिलक्यारा टनल हादसे में फंसे 41 मजदूरों के रेस्क्यू में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रेट माइनर्स का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने सभी रेट माइनर्स को देहरादून स्थित सीएम आवास पर आमंत्रित कर उनका आभार व्यक्त किया साथ ही सबको 50-50 हजार रुपए की पुरस्कार राशि का चैक भी सौंपा। मुख्यमंत्री के हाथों इनाम पाकर सभी रेट माइनर्स खुश नजर आए और उन्होंने भी सीएम का आभार जताया।

जांबाजी के साथ किया रेस्क्यू में सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने में जब मशीनें फेल हो गई थी तब इन बहादुर रेट माइनर्स से कठिन परिश्रम और जांबाजी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग किया जिससे सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाला का सका।
