हरिद्वार।
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने शहीद दिवस 23 मार्च की थीम पर एक पार्क तैयार किया है। जो देश की स्वतंत्रता के शहीदों को समर्पित है। हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर बनकर तैयार हुए पार्क में शहीदों की प्रतिमाएं और राष्ट्र के प्रतीक चिन्ह लगाए गए हैं। जिससे यहां पहुंचने वाले लोग शहीदों को याद कर सकेंगे। इसके साथ ही पार्क में बैठने के लिए सीटें और सुंदर फाउंटेन भी लगाए गए हैं।

एचआरडीए के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह का कहना है कि पार्क बनाकर लगभग तैयार हो चुका है। जल्द ही पार्क का उद्घाटन होने के बाद इसे आम लोगों के लिए खोला जाएगा। उत्तरी हरिद्वार के रहने वाले युवक नितिन शर्मा का कहना है कि हरिद्वार में शहीदों को समर्पित पार्क बनाया जाना बहुत अच्छा कदम है। इसमें नासिर हरिद्वार के स्थानीय लोग बल्कि दूर-दूर से हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालु ऑन को भी अच्छे वातावरण में बैठने और टहलने की सुविधा मिलेगी साथ ही वे शहीदों को याद भी कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *