संकट मोचक बन रहे एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान, 3 की जान बचाई
ब्यूरो
Posted no : 24/05/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में गंगा घाटों पर तैनात जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवान लोगों की जान बचाकर उन्हें जीवन दान दे रहे हैं। रविवार को जवानों ने गंगा में डूब रहे 3 लोगों का रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई। यहां विष्णु घाट के पास गंगा के तेज बहाव में बहकर जंजीर से लटके युवक को पानी से बाहर निकाला गया। वहीं हाथी पुल के पास डूब रहे एक गाजियाबाद के युवक की जान बचाई गई। वहीं इसी क्षेत्र में तेज बहाव में बह रही एक महिला को भी पीएसी के जवानों ने बमुश्किल बचाया। दरअसल वीकेंड और गंगा दशहरा स्नान की भीड़ को देखते हुए गंगा घाटों पर जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों को तैनात किया गया है।
