हरिद्वार।
कांवड़ रूट के होटल और ढाबों पर लाइसेंस अनिवार्य करने और नेम प्लेट लगाने के आदेश मिलने के बाद हरिद्वार में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया है। कांवड़ की शुरुआत से पहले विभाग की टीम हाईवे किनारे स्थित ढाबों और रेस्टोरेंट पर जाकर लाइसेंस डिस्प्ले करने के निर्देश दे रही है। साथ ही जिन स्ट्रीट फूड वेंडर्स के पास लाइसेंस नहीं है उन पर भी लाइसेंस के लिए सख्ती की जा रही है।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी दुकानदारों को लाइसेंस डिस्प्ले करना जरूरी है। मेले में जो भी अस्थाई ढाबे और रेस्टोरेंट बनाए जाएंगे उनका भी अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। ताकि खाने की गुणवत्ता में कोई भी शिकायत मिलने पर ग्राहक शिकायत दर्ज कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *