हरिद्वार।
सपा सांसद अफजाल अंसारी के कुंभ मेले और साधु संतों पर दिए बयान से संतों में नाराजगी है। हरिद्वार में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने सपा सांसद के बयान को निंदनीय बताते हुए उन्हें साधु संतों से माफी मांगने की नसीहत दी।

महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सनातन और साधु संतों को बदनाम करने के लिए साजिश की जा रही है। एक सांसद को इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए। कुंभ मेला विश्व की सांस्कृतिक धरोहर इस तरह के बयानों से कुंभ और साधु संतों की छवि खराब होती है। रविंद पुरी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी सांसद के बयान पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। आपको बता दे कि सपा सांसद अफजाल अंसारी ने कहा था कि कुंभ मेले और दूसरे धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में साधु संत गांजा पीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed