हरिद्वार।
वीकेंड के चलते धर्मनगरी हरिद्वार में यात्रियों की भीड़ का दबाव है। हरिद्वार में हर की पैड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर यात्रियों की भीड़ जमा है। वहीं हाईवे पर भी वाहनों की कतारें लगी हुई नजर आ रही है। चार धाम यात्रा शुरू हो जाने से दिल्ली एनसीआर और अन्य राज्यों से लोग उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए पुलिस के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार का कहना है कि वीकेंड के चलते लोगों की भीड़ हरिद्वार पहुंच रही है। ट्रैफिक सुचारू रूप से चले उसके लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर रूट डायवर्ट भी किया जा रहा है। वहीं हरिद्वार पुलिस पड़ोसी जिले सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर के प्रशासन के संपर्क में भी लगातार बनी हुई है।
