हरिद्वार।
कनखल थाना क्षेत्र स्थित जमालपुर कलां में मंगलवार सुबह सनसनीखेज घटना घटी। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फांसी पर लटक कर जान दे डाली। हत्या और आत्महत्या की वजह गृह क्लेश और आपसी विवाद बताई जा रही है। वारदात से क्षेत्र में सनसनी मची हुई है। पड़ोसियों से मिली सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि जमालपुर कलां की बसंत कुंज कालोनी में रहने वाला ऋषिकुमार ई रिक्शा चलाता था और मामूली बात को लेकर पत्नी वर्षा से उसका झगड़ा हुआ था। सोमवार रात को झगड़ा इतना हिंसक हो गया कि पति ने पहली कमरे में पत्नी का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी उसके बाद खुद भी छत पर जाकर फांसी लगा ली। पुलिस फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंचकर जरूरी सुराग जुटा रही है।
