मालेगांव महाराष्ट्र।
महाराष्ट्र के मालेगांव से हैरान कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सिनेमा हॉल के अंदर जमकर आतिशबाजी हो रही है। घटना 12 नवंबर की है जब बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ के रिलीज के मौके पर मालेगांव स्थित एक थिएटर में चल रही है फिल्म के दौरान सलमान खान के फैन बेकाबू हो गए और थिएटर में ही आतिशबाजी करने लगे। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई। थिएटर में आतिशबाजी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर थिएटर में आतिशबाजी की घटना को गलत बताया है और ऐसा ना करने की सलाह दी है।
