हरिद्वार।
हरिद्वार में सड़क पर चलती एक कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार सवार दोनों युवकों को भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी। घटना मंगलवार की है जब हरिद्वार से रुड़की की ओर जा रही महिंद्रा एसयूवी कार जैसे ही पतंजलि के सामने फ्लाईओवर पर पहुंची तो कार में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण साफ नहीं हो पाए हैं। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते कार में आग लगी है। शांतरशाह पुलिस चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार ने जानकारी दी की कार में आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
