हरिद्वार।
हरिद्वार में गुलदार और कुत्तों के आपस में भिड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें रात के वक्त सड़क पर सो रहे एक कुत्ते पर दबे पांव आए एक गुलदार ने हमला कर दिया। साथी कुत्ते पर गुलदार का हमला होता देख वहां मौजूद दूसरे कुत्ते भी गुलदार पर झपट पड़े। काफी देर तक तीन कुत्तों और गुलदार के बीच झड़प होती रही। आखिरकार स्ट्रीट डॉग्स की बहादुरी ने गुलदार को उल्टे पांव भागने पर मजबूर कर दिया। वीडियो भेल के सेक्टर 4 का बताया जा रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया पर देखकर लोग कुत्तों की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।
