हरिद्वार।
चुनाव प्रचार के दौरान भिड़े त्रिवेंद्र रावत और उमेश कुमार के समर्थकों के मामले में निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। त्रिवेंद्र रावत के पीएसओ अरुण कुमार की ओर से भगवानपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

दरअसल मंगलवार को शाम के वक्त भगवानपुर क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत और निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार का रोड शो निकल रहा था। रोड शो एक ही रास्ते पर पहुंचने पर गाड़ियों की भीड़ जमा हो जाने के बाद दोनों तरफ के समर्थक आपस में भेद गए।

इस दौरान कुछ लोगों ने हाथापाई भी हुई। झगड़े के बाद त्रिवेंद्र रावत के निजी सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने भगवानपुर थाने में इसको लेकर शिकायत दी थी। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज हो गया है। सीओ लेवल के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *