हरिद्वार।
मौसम विज्ञान विभाग की ओर से सोमवार को हरिद्वार के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। चेतावनी के मुताबिक हरिद्वार में भी सुबह से बारिश जारी है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क दिख रहा है। डीएम मयूर दीक्षित ने जिले भर के स्कूलों के लिए छुट्टी का ऐलान रविवार देर शाम ही कर दिया था। लगातार जारी बारिश से प्रशासन गंगा के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। लोगों को गंगा और दूसरी बरसाती नदियों के पास ना जाने की हिदायत दी जा रही है। वहीं बारिश से उफना पर आने वाली बरसाती नदियों के कुछ रपटों पर भी आवाजाही पर रोक लगाई गई है। डीएम का कहना है कि जिन शहरी इलाकों में जल भराव होता है वहां भी जल निकासी की व्यवस्था के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed