हरिद्वार।

हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविदास जयंती के मौके पर रविदास मंदिर सेक्टर 1 में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर परिसर में बनाई गई सड़क का लोकार्पण किया और चित्रकला प्रतियोगिता जीतने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया। इतना ही नहीं सीएम धामी ने पंगत में बैठकर भंडारे का प्रसाद भी लिया। सीएम धामी के साथ सांसद निशंक, विधायक आदेश चौहान और मदन कौशिक समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सीएम धामी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की सामाजिक कार्यों की सराहना की और मंदिर समिति की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर सत्संग भवन का निर्माण कराने का आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *