हरिद्वार।
हरिद्वार में खनन माफिया के हौसले इन दोनों बुलंद हैं, बेखौफ माफिया दिन रात नदियों का सीना चीर रहे हैं, प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही भी ना काफी साबित हो रही है।
जिला प्रशासन की टीम श्यामपुर क्षेत्र में कार्रवाई करता है तो खनन माफिया शिवालिक नगर क्षेत्र में हावी हो जाते हैं और तब उधर कार्रवाई होती है तो बिशनपुर और भोगपुर क्षेत्र में हावी हो जाते हैं।
मंगलवार देर रात एसडीएम अजयवीर सिंह ने खनन विभाग और अन्य अधिकारियों की टीम के साथ रोशनाबाद क्षेत्र में नदियों में किए जा रहे हैं अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर ट्राली सीज कर दी हैं। रेकी करने वाली दो गाड़ी भी प्रशासन ने सीज की है।
