अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने लिया कुंभ के निर्माण कार्यों का जायजा, सराहना की
ब्यूरो
Posted no : 09/06/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में कुंभ मेला प्रशासन साधु संतों के साथ समन्वय बनाकर कुंभ की तैयारी में जुटा हुआ है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पूरी ने अन्य संतों के साथ कुंभ मेले के लिए बनाए जा रहे गंगा घाटों और अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया। मेला प्रशासन के अधिकारियों के साथ संतो ने निर्माण कार्यों का स्थलीय दौरा किया और अधिकारियों से गंगा घाटों के बारे में जानकारी ली। मेले के लिए हो रहे निर्माण कार्य से साधु संत संतुष्ट नजर आए। महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि कुंभ मेला 2027 की तैयारी जोरदार ढंग से चल रही है। मेले के दौरान यहां पूरे विश्व से लोग इकट्ठा होंगे। इसलिए तैयारियों के दौरान भी विश्व भर के लोगों की नजर हरिद्वार पर है।
