हरिद्वार।
प्रेस क्लब हरिद्वार में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईएएस अंशुल सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। आईएएस अंशुल सिंह ने पत्रकारों को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा शहर भर में चलाई जा रही विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही विभिन्न विषयों को लेकर पूछे गए पत्रकारों के सवालों का भी बेबाकी से जवाब दिया। उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने कहा कि प्रेस क्लब संवाद कार्यक्रम एक बेहद ही सार्थक पहल है। इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए सकारात्मक वातावरण में सार्थक चर्चाएं होती हैं और उससे आगे काम करने की प्रेरणा भी मिलती है। वे कोशिश करेंगे की आने वाले समय में भी शहर के सुनियोजित विकास के लिए इसी तरह कार्य करें और उन्हें प्रेस क्लब संवाद में आने का मौका मिलता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *