हरिद्वार।
प्रसिद्ध कवि और कथावाचक कुमार विश्वास हरिद्वार में हर की पैड़ी पर ‘अपने-अपने राम’ कार्यक्रम करने जा रहे हैं। आने वाली 25 अप्रैल से 3 दिनों का धार्मिक कार्यक्रम शुरू होगा। गंगा सभा के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि हर की पैड़ी पर 25 अप्रैल से शाम की गंगा आरती के बाद तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा।

प्रसिद्ध कवि डॉक्टर कुमार विश्वास अपने फेमस प्रोग्राम अपने-अपने राम में व्याख्यान देंगे। हरिद्वार के स्थानीय लोग और हर की पैड़ी पर रहने वाले तमाम लोग इस धार्मिक कार्यक्रम का आनंद लेंगे।

प्रेस वार्ता में
महामंत्री तन्मय वशिष्ट, अविनाश क्षेत्रीय, गोपाल प्रधान, देवेंद्र पटवर, वीरेंद्र कौशिक, अवधेश कौशिक, वैभव विद्याकुंल, उज्ज्वल पंडित मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *