हरिद्वार।
बहादराबाद स्थित कमर्शियल वाहनों के फिटनेस सेंटर पर एआरटीओ ने छापेमारी की। मानकों को दरकिनार कर वाहनों की फिटनेस पास किए जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अधिकारी एआरटीओ प्राइवेट फिटनेस सेंटर पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा ने फिटनेस सेंटर संचालकों से कई बिंदुओं पर पूछताछ की। मानकों और पारदर्शिता की अनदेखी करने पर एआरटीओ ने नाराजगी जताई और फिटनेस सेंटर के सीसीटीवी कैमरा का एक्सेस एआरटीओ ऑफिस में देने के साथ वाहनों की फिटनेस सिर्फ ऑटोमेटिक मशीनों से करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *