हरिद्वार।
जेल में बंद पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को सीजेएम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। अभी उन्हें कुछ और दिन जेल में गुजारने होंगे। शुक्रवार को जांच अधिकारी की ओर से कोर्ट में जानलेवा हमला करने की धारा हटाने की अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसके बाद चैंपियन की जमानत लटक गई है। अब चैंपियन को सीजेएम कोर्ट से ऊपरी अदालत में जमानत की अर्जी लगानी होगी।

वहीं जमानत ना मिलने की स्थिति में चैंपियन की रिमांड भी बढ़ सकती है। कोर्ट ने जानलेवा हमले किए जाने के लिए लगाई जाने वाली धारा 109 के लिए सबूतों को पर्याप्त माना है। इसलिए धारा नहीं हटाई जा सकती। वहीं सीजेएम कोर्ट ने चैंपियन का केस सीओ लेवल के किसी अधिकारी को ट्रांसफर करने के निर्देश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *