हरिद्वार।
जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में गुरुवार को देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं लौह महिला स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। देश के विकास और राष्ट्रसेवा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनका व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
कार्यक्रम में संस्था के सचिव सुखबीर सिंह, कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह, विभोर चौधरी, कमलप्रीत कौर, सोनम विश्नोई, जयश्री, संजय और जाकिर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान कंप्यूटर साक्षरता केंद्र की छात्राओं और निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रही बालिकाओं ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
