हरिद्वार।
कनखल में एक घर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। यहां पहाड़ी बाजार इलाके में एक पुरानी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई जिसके बाद घर के लोग बाहर की ओर भागने लगे। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया। घर का रास्ता संकरा होने के चलते फायर ब्रिगेड की टीम को सीढ़ियों के जरिए छत पर चढ़ना पड़ा। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद दो फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण घर में जल रहा पूजा का दिया गिर जाना बताया जा रहा है। गनीमत रही की घर में आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ।
