हरिद्वार।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचकर पीएम सूरज पोर्टल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित किया जिसमें देशभर के 500 जिलों से करीब 3 लाख लाभार्थी जुड़े। हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित वर्चुअल प्रोग्राम के दौरान मुख्यमंत्री ने भी प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। वंचित और निम्न आय वर्ग के लोगों को लोन उपलब्ध कराने के लिए पीएम सूरज पोर्टल शुरू किया गया है।

ऋषिकुल ऑडिटोरियम में मौजूद लाभार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2014 से पहले गरीबों और निम्न आय वर्ग वाले लोगों को कई सेवाओं से वंचित रखा जाता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक सरकार की सभी सेवाएं पहुंच रही हैं। कार्यक्रम में विधायक मदन कौशिक, बीजेपी जिलाध्यक्ष संदीप गोयल समेत तमाम भाजपा नेता और प्रशासनिक अधिकारी मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *