रुद्रपुर।
2 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के रुद्रपुर पहुंचकर मोदी स्टेडियम से जनसभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 की उत्तराखंड में पहली बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में वोट जुटाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोदी स्टेडियम पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया। 2 अप्रैल को होने वाली मोदी की रैली के लिए भाजपा नेताओं का जमावड़ा भी लगना शुरू हो गया है।
