हरिद्वार।
हरिद्वार में एक पेड़ पर अजगर को देखकर हलचल मच गई। यहां सुभाषगढ़ गांव के पास एक विशालकाय अजगर पेड़ पर चढ़कर लिपटा हुआ नजर आया। करीब 12 फीट लंबे अजगर को पेड़ से लिपटा हुआ लोगों ने देखा तो लोग दंग रह गए देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। आबादी के इलाके में पेड़ पर चढ़े अजगर की सूचना वन विभाग को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया। बताया गया कि पेड़ पर मौजूद पक्षियों के अंडों को खाने के लिए अजगर पेड़ पर चढ़ गया होगा। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।
