हरिद्वार।
पतंजलि आयुर्वेद के 14 प्रोडक्ट बैन करने के बाद उत्तराखंड सरकार अब प्रदेश भर में आयुर्वेद औषधि बनाने वाली दूसरी फर्मों की भी जांच करेगी। शासन की ओर से इसके लिए आयुर्वेद औषधि लाइसेंस अधिकारी को आदेश दिए गए हैं। पूरे प्रदेश में हरिद्वार जिले में सबसे ज्यादा 216 फर्म संचालित है, जो आयुर्वेद उत्पादों का निर्माण कर रही हैं।

हरिद्वार के जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डा स्वास्तिक जैन का कहना है कि शासन के निर्देशों के तहत आयुर्वेद उत्पादकों के प्रोडक्ट और लाइसेंस की जांच की जाएगी। साथ ही उत्पादन अधोमानक पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से मिली फटकार के बाद उत्तराखंड आयुर्वेद औषधि लाइसेंस अधिकारी ने पतंजलि आयुर्वेद के 14 उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *