हरिद्वार।
पतंजलि योगपीठ के गुरुकुलम और आचार्यकुलम परिसर के शिलान्यास समारोह में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।

बनने जा रहा सबसे बड़ा गुरुकुल

गुरुकुलीय शिक्षा पद्धति के तहत शिक्षा दिए जाने के लिए हरिद्वार में देश का सबसे बड़ा गुरुकुल बनने जा रहा है स्वामी रामदेव ने गुरुकुलम और आचार्यकुलम परिसर के लिए 500 करोड़ के इन्वेस्टमेंट का ऐलान किया है। पतंजलि योगपीठ द्वारा ज्वालापुर स्थित स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल महाविद्यालय परिसर में गुरुकुलम और आचार्यकुलम का नए परिसर शुरू किया जा रहा है जिसमें शुरुआती चरण में 1500 विद्यार्थियों की आवासीय शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed