हरिद्वार स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में जुम्बा सेशन, जमकर थिरके प्रतिभागी

हरिद्वार स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में जुम्बा सेशन, जमकर थिरके प्रतिभागी

ब्यूरो

Posted no : 08/07/2026

हरिद्वार। 
हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आमजन और खिलाड़ियों के बीच फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष ज़ुम्बा क्लास का आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र में स्पोर्ट्स एकेडमी के उभरते खिलाड़ियों, जिम सदस्यों और ‘फिट 7 जिम’ के उत्साही प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

​विशेष ज़ुम्बा सत्र का संचालन जानी मानी ज़ुम्बा इंस्ट्रक्टर अदिति सिंह द्वारा किया गया। उनके जोशीले और ऊर्जावान निर्देशन में प्रतिभागियों ने संगीत की धुनों पर थिरकते हुए विभिन्न फिटनेस गतिविधियों को बेहद सहजता से सीखा। पूरे सत्र के दौरान प्रतिभागियों में गज़ब का तालमेल और अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। सभी ने इस सत्र को ना केवल फिटनेस, बल्कि मनोरंजन के एक बेहतरीन माध्यम के रूप में सराहा।

हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स प्रबंधन के मुताबिक, भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष फिटनेस और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को एक स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।

क्या होता है जुम्बा

आपको बता दें कि ज़ुम्बा लैटिन और अंतर्राष्ट्रीय संगीत पर आधारित एक बेहद लोकप्रिय फिटनेस प्रोग्राम है, जो डांस और एरोबिक्स का एक बेहतरीन तालमेल है। पारंपरिक वर्कआउट से अलग, इसे एक मनोरंजक डांस पार्टी की तरह डिज़ाइन किया गया है। यह ना केवल पूरे शरीर को टोन करने और कैलोरी बर्न करने में मददगार है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर करने का भी एक शानदार जरिया है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *