हरिद्वार।
दशहरा पर्व पर हिंदू धर्म में शस्त्र पूजन की परंपरा है। हरिद्वार में साधु संतों के अखाड़े में भी विधि विधान से शस्त्र पूजन किया जाता है। आज कनखल स्थित महानिर्वाणी अखाड़े में नागा संन्यासियों ने परंपरा के अनुसार शस्त्र पूजन किया।

अखाड़े में नागा संन्यासियों के पारंपरिक भाले सूर्य प्रकाश और भैरव प्रकाश के साथ अन्य दूसरे तलवार, खंजर और आधुनिक हथियारों का भी पूजन किया गया। शस्त्र पूजा कर संतों ने धर्म और राष्ट्र की रक्षा के अपने संकल्प को भी दोहराया। महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी का कहना है कि जब भी सनातन धर्म पर खतरा हुआ है नागा संन्यासियों ने शस्त्र उठाए हैं, आगे भी कभी सनातन पर आंच आएगी तो सन्यासी शस्त्र उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *