हरिद्वार।
हरिद्वार में जिला पंचायत सदस्य और अन्य पंचायत प्रतिनिधि अधिकारियों की कार्यशैली से नाखुश हैं। आज जिला पंचायत कार्यालय में पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायत प्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं सुनी। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। सुनवाई के दौरान सिंचाई विभाग यूपीसीएल, जल संस्थान, और पीडब्ल्यूडी के खिलाफ कई शिकायत आई, संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगे जाने पर अधिकारी बगले झांकने लगे। वहीं मीटिंग में गन्ना तौल सेंटरो पर घटतौली और कमीशन खोरी जैसी गंभीर शिकायतें भी कुछ जिला पंचायत सदस्यों की ओर से उठाई गई।

जिला पंचायत सदस्य दर्शना सिंह ने कहा कि कुछ ग्रामीणों की ओर से गन्ना तौल सेंटर पर 2% कमीशन खोरी की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इस मुद्दे को विभागीय मंत्री के सामने उठाया गया है। जिसके बाद मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *