हरिद्वार।
पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू श्रद्धालुओं का जत्था तीन दिवसीय हरिद्वार दौरे पर पहुंचा हुआ है। पाकिस्तानी श्रद्धालुओं ने हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर अपने परिजनों की अस्थियों को आज गंगा में विसर्जित किया। उनके तीर्थ पुरोहितों द्वारा हर की पौड़ी पर पूरे विधि विधान के अस्थियों का विसर्जन कराया गया।

आपको बता दें कि जिन दिवंगत लोगों की अस्थियों को आज मां गंगा में विसर्जित किया गया उनकी मृत्यु कई साल पहले हो गई थी लेकिन वीजा ना मिलने के कारण परिजन उनकी अस्थियों को संभालकर रखें हुए थे। पाक श्रद्धालुओं ने बताया कि जब वहां किसी हिंदू की मृत्यु हो जाती है तो मोक्ष के लिए अस्थियों को मां गंगा में ही विसर्जित किया जाता है।

लेकिन वीजा ना मिलने के कारण वो अस्थियों को सालों तक संभाल कर रखते हैं और जब वीजा मिलता है तो सामूहिक रूप से हरिद्वार में अस्थियों का विसर्जन कर मां गंगा की मोक्ष की कामना की जाती है। इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओ को अस्थि विसर्जन के लिए विशेष वीजे की व्यवस्था की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *