हरिद्वार।
भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा मंगलवार को हरिद्वार पहुंची। जहां उन्होंने रोशनाबाद स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल दिए। कुश्ती प्रतियोगिता में 67 किलो ग्राम वेट कैटेगरी में उत्तराखंड के गौरव कुमार ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीता है। पीटी उषा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और खिलाड़ियों से संवाद किया। आपको बता दें कि हरिद्वार में नेशनल गेम्स के तहत तीन खेल प्रतियोगिताएं प्रस्तावित है। जिनमें कबड्डी की प्रतियोगिता का फाइनल हो चुका है जबकि कुश्ती और हॉकी की प्रतियोगिता अभी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *