अब अवध ओझा के साथ मिलकर IAS-IPS भी बनाएंगे स्वामी रामदेव

अब अवध ओझा के साथ मिलकर IAS-IPS भी बनाएंगे स्वामी रामदेव

ब्यूरो

Posted no : 13/06/2026

हरिद्वार।
योग गुरु स्वामी रामदेव अब आईएएस -आईपीएस अधिकारी भी तैयार करेंगे। स्वामी रामदेव ने पतंजलि ग्रुप की सिविल सर्विसेज एकेडमी की घोषणा की है। खास बात ये है कि इस एकेडमी का हेड सोशल मीडिया पर फेमस टीचर अवध ओझा को बनाया गया है। शनिवार सुबह अवध ओझा और स्वामी रामदेव साथ में योग करते हुए नजर आए। इस दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव ने सिविल सर्विसेज अकैडमी के बारे में जानकारी दी। वहीं अवध ओझा ने भी बताया कि छात्र दिल्ली के बेस्ट टीचर और पतंजलि योगपीठ में सभी सुविधाओं के साथ तनाव मुक्त रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर सकेंगे। 

 

ये रहेगी कोचिंग की फीस

आगे जानकारी देते हुए स्वामी रामदेव ने बताया कि पतंजलि सिविल सर्विसेज एकेडमी में फीस काफी कम रखी गई है। यहां पतंजलि यूनिवर्सिटी के छात्र 1 लाख रुपए में जबकि बाहरी छात्र मात्र 2.5 लाख रुपए में सिविल सर्विसेज की कोचिंग ले सकेंगे। इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए सौ प्रतिशत तक स्कॉलरशिप की व्यवस्था भी की गई है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *