ट्रेन से लापता महिला का नहीं लगा सुराग, पुलिस खोजबीन में जुटी

ट्रेन से लापता महिला का नहीं लगा सुराग, पुलिस खोजबीन में जुटी

ब्यूरो

Posted no : 10/05/2026

हरिद्वार।
लक्सर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 5 दिनों से पुलिस और जीआरपी महिला की तलाश में जुटी हुई है। 5 मई की रात करीब 12 बजे अपने पति के साथ नंदा देवी एक्सप्रेस में सफर कर रही प्रज्ञा सिंह ट्रेन से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी।

नवदंपति केदारनाथ धाम से दर्शन कर गाजियाबाद लौट रहे थे। हाल ही में दोनों की शादी हुई थी। नींद की झपकी आने के बाद जब पति की आंख मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के पास खुली तब मनीष ने पत्नी प्रज्ञा को गायब पाया और उसके बाद खोजबीन शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में प्रज्ञा की लास्ट मोबाइल लोकेशन लक्सर रेलवे स्टेशन के पास मिली थी, जिसके बाद लक्सर कोतवाली में महिला की गुमशुदा की दर्ज की गई। एसपी देहात शेखर सुयाल का कहना है की लापता महिला की तलाश में टीमें लगा दी गई है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *