हरिद्वार।
निर्जला एकादशी के मौके पर हरिद्वार में हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दूर-दूर से श्रद्धालु हरकी पैड़ी पर गंगा में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। निर्जला एकादशी को साल की सबसे महत्वपूर्ण एकादशी माना जाता है। इस दिन निर्जल रहकर यानी बिना जल ग्रहण किए कठिन व्रत किया जाता है, और गंगा में स्नान करने से इस व्रत का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए श्रद्धालु दूर-दूर से गंगा में स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से स्नान पर्व में सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को 12 जोन और 30 सेक्टर में बांटा गया है। इसके साथ ही ट्रैफिक जाम ना हो इसके लिए विशेष ट्रैफिक प्लान भी लागू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *