राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सीतापुर के छात्र ने भी लहराया सफलता का परचम, प्रदेश में आया 18वां स्थान

राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सीतापुर के छात्र ने भी लहराया सफलता का परचम, प्रदेश में आया 18वां स्थान

ब्यूरो

Posted no : 25/04/2026

हरिद्वार।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट आज घोषित हो गया है। हरिद्वार के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सीतापुर के होनहार छात्र ने भी प्रदेश के टॉपर में अपनी जगह बनाई है। सफलता की नई इबारत लिखते हुए राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, सीतापुर के छात्र अजीत सिंह पुत्र जय सिंह ने अजीत ने 94% (470/500) अंक प्राप्त कर ना केवल विद्यालय का गौरव बढ़ाया, बल्कि प्रदेश में 18वां स्थान हासिल दिखाया है।

छात्र अजीत की इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है। परिजन विद्यालय के शिक्षक और सहपाठी छात्रा अजीत को बधाई दे रहे हैं।

​इंटर कॉलेज के प्रबंधक सोम प्रकाश चौहान और अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह चौहान ने अजीत को बधाई देते हुए कहा कि उनकी ये उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने अजीत की लगन की सराहना करते हुए बधाई दी। वहीं उप प्रधानाचार्य मनिंदर कौर ने छात्र के कठिन परिश्रम को इस सफलता का असली आधार बताया।

 

अन्य शिक्षकों ने भी दी शुभकामनाएं

​सहायक अध्यापक हरेन्द्र सिंह, रानू कुमार, मनीष कुमार, ​शशिकांत चौहान, राहुल चौहान, ​पूनम चौहान, सोनिया चौहान और प्राची चौहान ने अजीत सिंह को की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए अजीत के उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही इसे अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *